🕉 23 मार्च आज का राशि फल🕉
🐏 मेष (Aries): सफलता का परचम बुलंद रहेगा। सक्रियता और सृजनात्मकता बढ़ी हुई रहेगी। चर्चाआें का केंद्र बने रह सकते हैं। आत्मप्रशंसा के भाव से मुक्त रहें।
🐂 वृषभ (Tauras): आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हुई रहेंगी। अच्छी आय के साथ निवेश पर ध्यान देंगे। रिश्ते संवार पर रहेंगे। उधार के लेन देन से बचें। दिन सामान्य शुभ।
👭 मिथुन (Gemini): महत्वपूर्ण योजनाओं में सक्रियता लाने का समय है। सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रह सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दिन लाभकर।
🦀 कर्क (Cancer): भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। कार्यक्षेत्र में उत्साहवर्धक परिस्थितियां बनी रहेंगी। वार्ताओं में बेहतर करेंगे। पैतृक पक्ष से जुड़े मामले हितकर रहेंगे।
🦁 सिंह (Leo): भाग्य पक्ष की अनुकूलता का लाभ उठाएं। दिखावे और अहम् को परे रख काम निकालने का जोर दें। आस्था और विश्वास को बल मिलेगा। दिन हितकर।
👧 कन्या (Virgo): निजी जीवन में सुख सौख्य बना रहेगा। दाम्पत्य में आपसी विश्वास को बल मिलेगा। अपने विश्वसनीय बने रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। जल्दबाजी से बचें।
⚖ तुला (Libra): सबको साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। विरोधियों को पीछे हटना ही होगा। साझीदारी हितकर रहेगी। भूमि भवन के मामले सक्रिय रह सकते हैं। दिन शुभकारक।
🦂 वृश्चिक (Scorpio): योजना बनाकर करेंगे कार्य करेंगे तो भटकाव से बच सकेंगे। चापलूसों से सतर्क रहें। बौद्धिकता बढ़त पर रहेगी। नए लोगों से मिलना जुलना भाएगा।
🏹 धनु (Sagittarius): मित्रों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा अर्थ और संतान पक्ष शुभकर रहेगा। बड़ों की बात सुनें। दिन शुभकारक।
🐊 मकर (Capricorn): भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। घर परिवार से नजदीकी बढ़ेगी। साहस पराक्रम से पेशेवरता को बल मिलेगा। विनम्रता बनाए रखें। दिन सामान्य शुभ।
⚱ कुंभ (Aquarius): कम बोलें ज्यादा करें की नीति अपनाएं। आलस्य की अधिकता बनी रह सकती है। संपर्काें का लाभ मिलेगा। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं।
🐟 मीन (Pisces): सृजनात्मकता को बल मिलेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्याें की रूपरेखा बनेगी। अपनों का साथ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायक होगा। दिन श्रेष्ठ।
🙏 आचार्य ब्रजमोहन शर्मा वास्तुशास्त्र एवं ज्योतिर्विद,,8178102012🙏
Leave a Reply