🕉 18 अप्रैल आज का राशि फल🕉
🐏 मेष (Aries): आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ाते रहें। नवीन प्रयोगों से दूरी रखें। आकस्मिक लाभ-हानि संभव है। स्तरहीन लोगों से संपर्क सीमित रखें। दिन सामान्य फलकारक।
🐂 वृषभ (Tauras): करियर कारोबार में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। गुप्त या रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करना होगी। दिन हितकर।
👭 मिथुन (Gemini): कार्यों में जुटे रहें। अवसरों की अधिकता और सहजता बनी रहेगी। सभी का सहयोग अर्जित करेंगे। सभी के लिए अच्छा बोलने का प्रयास करें। दिन उत्त्तम फलकारक।
🦀 कर्क (Cancer): ईश्वर उसी की मदद करता है जो कुछ कर दिखाने का दमखम रखता है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहिए। भाग्य की अनुकूलता बनी रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
🦁 सिंह (Leo): जो आपके नियंत्रण में है उसे अच्छे से पूरा करें। इसके अतिरिक्त ईश्वर पर छोड़ दें। अपनों का साथ बना रहेगा। आकस्मिक घटनाक्रम से बचने के लिए अनुशासन और निरंतरता अपनाएं।
👧🏻 कन्या (Virgo): निजी जीवन में खुशियों की आवक बनी रहेगी। याद रखें, मित्रों में भरोसा दिखाएंगे तो मिलेगा भी। स्थाई मामले सक्रिय रहेंगे। साझीदारी हितकर रहेगी लेकिन सतर्कता रखें।
⚖ तुला (Libra): विपक्ष तिल का ताड़ बना सकता है। जब तक पूर्ण सफलता प्राप्त न हो ढिलाई न बरतें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। भावनात्मकता की अपेक्षा तर्कशीलता पर जोर दें। दिन सामान्य शुभ।
🦂 वृश्चिक (Scorpio): बुद्धि विवेक को बल मिलेगा लेकिन औरों को भी कम आंकने की चूक न करें। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। प्रिजयन के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। दिन हितकर।
🏹 धनु (Sagittarius): घर परिवार त्याग और तपस्या की बुनियाद पर खड़ा होता है। स्वार्थ और अहम से इसे प्रभावित न होने दें। बड़ों की बात ध्यान से सुनें। सुख संसाधन पर्याप्त रहेंगे।
🐊 मकर (Capricorn): साहस पराक्रम को बल मिलेगा। असंभव को संभव करके दिखा सकते हैँ लेकिन तार्किक प्रयोगों पर ही जोर दें। आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दें। बंधुत्वभाव बढ़ा हुआ रहेगा।
⚱ कुंभ (Aquarius): अपनों के साथ हंसी खुशी दिन बीतेगा। अच्छे मेजबान बने रहेंगे। सुख संपन्नता बढ़त पर रहेगी। संग्रह पर जोर देंगे। वाणी व्यवहार में मधुरता आएगी। दिन उत्तम फलकारक।
🧜♀ मीन (Pisces): सोच विचार से ज्यादा कर दिखाने की प्रयास करें। शुभता का संचार बना रहेगा। पूर्वाग्रहो से मुक्त रहें। प्रभावशीलता बढ़त पर रहेगी। सहज भरोसा करने से बचें। दिन शुभकर।
🙏 आचार्य ब्रजमोहन शर्मा वास्तुशास्त्र एवं ज्योतिर्विद,,8178102012 🙏
Leave a Reply