?आज का राशिफल 10 October 2021: जानिए कैसा होगा आज आपका दिन (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन | ?
? मेष (Aries): स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखें। परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से मन में खिन्नता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है। संतान की तरफ चिंता पैदा होगी।
? वृषभ (Tauras): आज कार्य सफलता में आपके दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी। पिता की ओर से लाभ होगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में रुचि बनाए रखेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता या लाभ मिलेगा। संतान के पीछे पैसे खर्च होंगे।
? मिथुन (Gemini): दिन की शुरुआत से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझपूर्ण परिस्थिति में डालेंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे-स्नेहियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेगा।
? कर्क (Cancer): आज मन में थोड़ी हताशा के कारण खिन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। अहम के कारण किसी की भावनाओं को चोट पहुंचेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन एकाग्र नहीं रहेगा।
? सिंह (Leo): आत्मविश्वास तथा त्वरित निर्णय लेकर कार्य में आगे बढ़ सकेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता तथा किसी के साथ अहम का टकराव होने की संभावना हैं। पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा।
?? कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक चिंता से परेशान रहेंगे, किसी के साथ झगड़े झंझट होने में आपका अहम निमित्त बनेगा। आकस्मिक धन खर्च होगा। दांपत्य जीवन में खटराग उत्पन्न होगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा।
⚖ तुला (Libra): गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने का संकेत मिलेगा। पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। व्यापारिक वर्ग को लाभ होगा।
? वृश्चिक (Scorpio): आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष का अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी।
? धनु (Sagittarius): आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग-उत्साह का अभाव रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा। नौकरी- धंधे में तकलीफ और अवरोध निर्मित होंगे।
? मकर (Capricorn): नकारात्मक विचारों से दूर रहें और खान-पान पर ध्यान दें। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेंगे। क्रोध आवेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा।
⚱ कुंभ (Aquarius): प्रणय, रोमान्स, प्रवास, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ कहीं भोजन करने जाने का अवसर आएगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है।
?♀ मीन (Pisces): दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी जिससे वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है।
Leave a Reply