हिन्दू धर्म में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार राम नवमी हर साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाती है। राम नवमी के ही दिन त्रेता युग में महाराज दशरथ के घर विष्णु जी के अवतार भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म रावण के अंत के लिए हुआ था। राम नवमी के दिन मां दुर्गा के नौवें रूप महागौरी की पूजा के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की पूजा का भी विधान है। भगवान राम के जन्म का एक मात्र उद्देश्य मानव कल्याण करना, मानव समाज के लिए एक आदर्श पुरुष की मिसाल पेश करना और अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करना था। अयोध्या और वाराणसी समेत देश के कई हिस्सों में इस दिन गंगा में पवित्र स्नान के बाद भगवान् राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान प्रभु की रथ यात्रा निकाली जाती है।
25
Nov
Leave a Reply