25
Nov
भगवान शिव और मां पार्वती के मिलन-उत्सव को शिव-भक्त महाशिवरात्रि के रूप में मानते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने लिंग रूप में अवतार लिया था। मान्यता है कि मां पार्वती ने शिव को पति के रूप में पाने के लिए घनघोर तपस्या की थी। जिसके फलस्वरूप फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यही कारण है कि महाशिवरात्रि को बेहद महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 11 मार्च गुरूवार के दिन मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में शिवरात्रि का महत्व बहुत ज्यादा है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने वालों के सभी दुख दूर हो जाते हैं।
Leave a Reply